शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़! निमंत्रण से घर वापस आ रहे सिपाही के पिता को रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर मोबाइल व बाइक लूटकर मौत के घाट उतार दिया ! हत्या की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी रही , वहीं दूसरी ओर जानकारी पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए !
जानकारी के अनुसार जिले के अंतू थाना क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी रामकरन बर्मा जो बाबूगंज में मेडिकल स्टोर चलाता है, इसका बेटा बाराबंकी में सिपाही के पद पर तैनात है! रामकरन रविवार की देर शाम लगभग 8:00 बजे गडवारा के माफिया गांव के सहपाठी के यहां से निमंत्रण से वापस आ रहा था कि रास्ते में पारा हमीदपुर के पास पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने रामकरन से मोबाइल व बाइक लूटकर उसकी हत्या कर दी! हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी रही !
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देव रंजन वर्मा ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिया!


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ