रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के सेझिया गाँव में अज्ञात कारणो से एक महिला ने फाँसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या करली।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्यवाही करवाई जारही है।
बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम सेझिया के मजरा बलुहा मे आज दिनाँक 20/11/2018को बीती रात एक महिला फिरोज35पत्नी राजेश शिल्पकार(पथरकट्ट) ने अज्ञात कारणो से छत के हुक में साड़ी का फंदा लगाकर लटक गयी जिससे मौके पर ही मौत हो गयी।
सुबह जब घर वाले सोकर उठे तब जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गयी।मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम में भेजने की कार्यवाही करवाई गयी।मृतका के मायके वालो के तरफ से कोई शिकायत नही की गयी।
थानाध्यक्ष तरबगंज संजय कुमार दूबे ने बताया की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची तो लाश नीचे पड़ी हुई थी।लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में भेजा जारहा है और जाँच करवाई जारही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ