शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को अंडर 14 शीतकालीन क्रिकेट कप का मैच का आयोजन दो पारियों में हुआ । उक्त मैच के पहला मैच मैच स्टेडियम व्यॉज बनाम स्पोर्ट्स हाउस के मध्य खेला गया । टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 94 रन बना कर स्पोट्रस स्टेडियम ने मैच जीत लिया । जिसमें रूद्र 38 रन, अभिषेक 6 रन बनाए । स्टेडियम व्यॉज की ओर से मीत 4 विकेट लिए ।दूसरा मैच आनंदवन इंटर कॉलेज बनाम रौनक बेकरी के मध्य खेला गया, जिसमें रौनक बेकरी ने 24 रनों से मैच जीत लिया । बल्लेबाजी करते हुए रौनक बेकरी ने 19 • 4 ओवरों में 111 रन बनाए । मैच के दौरान दुर्गेश तिवारी, आदित्य शुक्ला, विनीत मिश्रा, हैदर अली, अवध बिहारी पाल आदि मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ