शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! एसपी देव रंजन वर्मा जेठवारा और आसपुर देवसरा के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है। इन पर इलाके में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम न कर पाने पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही कंधई के थानाध्यक्ष पद से हटाए गए संजय शर्मा को आसपुर देवसरा की कमान दे दी गई है। एसपी देवरंजन वर्मा ने सोमवार को जेठवारा में दिन दहाड़े साधन सहकारी समिति से सवा पांच लाख रुपये लूट और शाम को मामा भांजे को गोली मारने की घटना के बाद एसओ अर्जुन सिंह को निलंबित कर दिया।
खास बात यह है कि अर्जुन सिंह को एक दिन पहले ही एसओ जेठवारा बनाया गया था। एसओ जेठवारा से लालगंज कोतवाली प्रभारी बनाए गए मनीष पांडेय को फिर से जेठवारा वापस कर दिया गया है। उधर एसओ आसपुर देवसरा आशुतोष त्रिपाठी को भी एसपी ने निलंबित कर दिया है। अब आसपुर देवसरा का चार्ज संजय शर्मा को मिला है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ