अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।राम मंदिर निर्माण को लेकर विहिप ने दावा है कि पांच सौ बसे दो हजार चौपहिया वाहन दस हजार मोटरसाइकिलो के साथ ही रेलगाड़ी से लगभग एक लाख से ऊपर रामभक्त अयोध्या आ रहे है।एक दिन पूर्व पहुंचने वाले बीस हजार रामभक्तो के आवास व भोजन की व्यवस्था कर दी गई है।
संघ परिवार ने बनाना शुरू किया मास्टर प्लान, परिवार की चल दिन-रात बैठकें चल रही हैं। ये वो इंतजाम हैं जिनके जरिये विहिप आगामी 25 नवम्बर को अयोध्या में विराट धर्म सभा कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण को लेकर आन्दोलन का बिगुल फूंकेगी।इन तैयारियों को लेकर संघ के प्रान्त कार्यवाह डाँ अनिल मिश्र तथा साकेत विभाग प्रचारक अमरनाथ ने अयोध्या जनपद के पदाधिकारियो को व्यवस्था से अवगत कराया ।
रामभक्तो के आवास भोजन,वाहन पार्किंग,चिकित्सा तथा सभा स्थल सुरक्षा सहित प्रचार के प्रमुख का दायित्व भी कार्यकर्ताओं को सौंपा गया।राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर 25 नवम्बर को अयोध्या में विहिप ने विराट धर्म सभा आयोजित किया है।विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के अनुसार अयोध्या मे आयोजित विराट धर्मसभा को सफल बनाने के साथ ही बाहर से आने वाले राम भक्तो को बेहतर सुविधा भी प्राप्त हो इसकी चिंता संगठन के लिए आवश्यक है।बाहर से एक दिन पूर्व आने वाले लगभग बीस हजार रामभक्तो के आवास- भोजन केन्द्रो की व्यवस्था भी विभिन्न स्थानो पर की गयी है।
उन्होंने बताया संगठन पदाधिकरी लगातार संपर्क और बैठको के माध्यम से कार्यकर्ताओ मे ऊर्जा का संचार कर रहे है।देर रात्रि तक बैठको का दौर जारी है।रविवार को संघ पदाधिकारियो ने कारसेवकपुरम् मे बैठ कर सभास्थल आवास,भोजन, जलप्याऊ, चिकित्सा साज-सज्जा ,सुरक्षा और कार्यालय के प्रमुखो तथा उनके साथ सहायक टोलियो का गंठन कर दायित्व सौंपा गया । इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल बड़ा भक्त महल परिसर में भी बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं और 2 लाख रामभक्तों के बैठने की व्यवस्था पांडाल में की जा रही है ।
कारसेवकपुरम् की बैठक मे भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव,प्रान्तीय सदस्य अभिषेक मिश्र,महानगर प्रचारक अम्बेष,विभाग कार्यवाहक डाँ रामकुमार राय,नगर संघचालक श्यामदेव मिश्र,सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ