Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डाॅक्टर जितेंद्र सिंह को कुलपति ने किया सम्मानित










ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के मुख्य नियंता व भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. जितेंद्र सिंह को डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह आयोजन अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में बीते मंगलवार को आयोजित हुआ। डॉ0 सिंह को यह पुरस्कार महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के उत्कृष्ट संचालन हेतु प्रदान किया गया है।






ज्ञात हो कि डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से सम्बद्ध 178 महाविद्यालयों में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की 339 ईकाइयों में से मात्र 05 कार्यक्रम अधिकारियों को ही उक्त सम्मान हेतु चयन समिति द्वारा चयनित किया गया था। उल्लेखनीय है कि डॉ. जीतेंद्र सिंह व उनके सहयोगी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीमती ममता शुक्ला व डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना को शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया। 






    इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. हरिप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य डाॅ. डीके गुप्त, डाॅ. अतुल कुमार सिंह, डाॅ. शैलेंद्र नाथ मिश्रा, डाॅ. मंशाराम वर्मा, डाॅ. वंदना सारस्वत, डाॅ. जेबी पाल, डाॅ. जयशंकर तिवारी, डाॅ. मुकुल सिन्हा, डाॅ. संजय पांडेय, डाॅ. बीपी सिंह, डाॅ. मनोज मिश्रा, डाॅ. अमन चंद्रा, डाॅ. राम संमुझ सिंह, डाॅ. लोहांस कल्याणी, डाॅ. रंजन शर्मा एवं शरद पाठक आदि ने बधाई दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे