Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाइक की ठोकर से किसान की मौत









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र में आज सुबह एनएच 730 बौद्ध परिपथ पर लौकहवा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर जा रहे किसान को जोरदार ठोकर मार दी । 






ठोकर इतना जोरदार था कि किसान सड़क पर गिर गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई ।
घटना के तुरंत बाद बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया  ।आसपास के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे तब तक 60 वर्षीय किसान विश्वनाथ वर्मा की मौत हो चुकी थी । मृतक किसान लौकहवा गांव का ही निवासी था और वह घर से किसी काम से खेत की ओर जा रहा था ।




 घटना की सूचना पर मृतक के भाई राम दुलारे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लाश को पीएम के लिए भेज दिया तथा बाइक संख्या 33 एजेड 5711 को कब्जे में लेकर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है । मृतक राम दुलारे के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और वह अपने घर का अकेला कमाऊ था । इसके कारण परिवार में गहरा संकट पैदा हो गया है । घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे