शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! सिपाही के पिता की हत्या सहित दो वारदातों का पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने पुलिस लाइन स्थित सई कांप्लेक्स में गुरुवार की रात पत्रकार वार्ता कर खुलासा किया ! गिरफ्तारी करने वाली दोनों पुलिस टीमों को पांच-पांच हजार रूपए इनाम की घोषणा की है ! जिले के अंतू के शिवरामपुर निवासी राम सिंह बाराबंकी में सिपाही हैं !
उसके पिता रामकरन की 18 नवंबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी!एसपी ने बताया कि रामकरन का ज्वाला प्रसाद भाट उर्फ राजेश निवासी सुकाली कोंहडौर हाल पता रायबरेली से जमीन का विवाद है ! पेड़ काटने को लेकर रामकरन ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है !इसी रंजिश में ज्वाला ने अपने साथी रामबरन निवासी उमरी की मिलीभगत से रामकरन को बुला कर उसकी हत्या कर दी और उसकी बाइक रायबरेली में फेंक दी !
बाइक बरामद कर पुलिस ने ज्वाला व रामबरन को गिरफ्तार कर लिया ! पुलिस रामकरन का मोबाइल आरोपों के पास नहीं बरामद कर सकी! पुलिस ने ज्वाला के पास से एक पिस्टल व 2 कारतूस बरामद किए हैं ! जेठवारा थाना के बगियापुर में 19 नवंबर को सूरज गौतम व उसके मामा मनजीत को गोली मारने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि एक हफ्ते पहले सूरज की साइकिल गोलू निवासी पूरे मोतीलाल की बाइक से टकरा गई थी ! दोनों में मारपीट हो गई थी !
इसी का बदला लेने के लिए गोलू इस्तियाक व दिलशाद अली निवासीगण पूरे मोतीलाल आदि ने हमला कर गोली मारी थी! पुलिस ने दिलशाद अली को गिरफ्तार कर लिया है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ