Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संघ ने रैली के माध्यम से किया अयोध्या चलने का आवाहन












अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। बलरामपुर  जिला मुख्यालय के  रमना पार्क स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय द्वारा आज एक विशाल जन जागरण रैली प्रमुख मार्गों से निकाली गई ।  इस जन जागरण रैली में 25 नवंबर को अयोध्या चलो और धर्म सभा को सफल बनाओ का संकल्प लेकर विशाल रैली निकाली गई । रैली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के स्वयंसेवकों ने सहयोग किया ।




 जन जागरण रैली की अगुवाई और नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जय सिंह और नगर प्रचारक इंद्रपाल ने किया । रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलरामपुर के जिला कार्यवाह किरीट मणि, जिला शारीरिक प्रमुख योगेश, नगर सह कार्यवाह बीडी जायसवाल, अखिलेश कुमार,  अनुराग मिश्रा, सचिन दुबे, नितिन, विवेक कुमार, हिंदू जागरण मंच के प्रवीण कुमार सिंह, बिल्लू , दिव्य दर्शन तिवारी, वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, राजन जयसवाल, प्रवेश दुबे परितोष सिंह, पिंकी सिंह, झूमा सिंह, रेशम सिंह, गोविंद सिंह तथा अन्य तमाम स्वयंसेवकों कार्यकर्ताओं ने रैली को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया रैली का संचालन निशांत श्रीवास्तव ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे