Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिले की नोडल प्रभारी बेसिक शिक्षा सचिव ने किया निरीक्षण चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं










अखिलेश्वर तिवारी/वेद प्रकाश मिश्रा 
बलरामपुर  ।। जनपद बलरामपुर देश के सबसे पिछड़े 115 जनपदों में होने के कारण इस जिले के विकास की कमान नीति आयोग ने अपने हाथों में ले रखी है । विकास कार्यों की मासिक समीक्षा के लिए सचिव स्तरीय नोडल अधिकारियों की भी तैनाती की गई है ।





 बेसिक शिक्षा सचिव श्रीमती संध्या तिवारी बलरामपुर जनपद की नोडल अधिकारी हैं और उन्होंने आज पूरे जिले की समीक्षा बैठक की तथा विद्यालयों व चिकित्सालयों का निरीक्षण कर हालात का जायजा भी लिया । पीएचसी बलरामपुर अस्पताल में मिली तमाम खामियों को 2 दिनों के अंदर दुरुस्त करने का निर्देश दिया ।






 वहीं उन्होंने कलवारी ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर जन समस्याएं भी सुनीं । चौपाल में मौजूद नवजात शिशुओं को टीका लगाकर तथा दूध पिला कर अन्नप्राशन संस्कार किया साथ ही धात्री माताओं को पौष्टिक आहार की थाल भेंट की ।  उन्होंने सभी अधिकारियों को विकास कार्यों को तेजी से संचालित कराने का निर्देश दिया  ।
                     जानकारी के अनुसार नोडल अधिकारी सचिव बेसिक शिक्षा श्रीमती संध्या तिवारी  गुरुवार की सुबह लखनऊ से बलरामपुर जिला मुख्यालय पहुंची । जिला मुख्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्होंने एआरटीओ कार्यालय जाकर औचक निरीक्षण किया । उप संभागीय परिवहन कार्यालय में रिकॉर्ड रूम में इधर-उधर रखी फाइलों को अल्फाबेट तरीके से रखे जाने का निर्देश दिया साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस बगैर टेस्ट के ना बनाने की हिदायत दी और कहा कि दलालों के माध्यम से कोई कार्य नहीं किया जाना चाहिए । 






संयुक्त जिला चिकित्सालय में पहुंचकर नोडल अधिकारी ने अस्पताल की गतिविधियों की समीक्षा की तथा डॉक्टरों से समुचित सुविधा मरीजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया पहुंच कर उन्होंने ओपीडी कार्यालय वाडो का निरीक्षण किया जहां पर चादर बिछा गए थे जिस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने 2 दिनों के अंदर सारी व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया और कमियों के लिए कड़ी फटकार भी लगाई ।नोडल अधिकारी संध्या तिवारी ने विकासखंड सदर के ग्राम कलवारी में चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना और शिकायतों को तत्काल निस्तारित करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया ।








 चौपाल में पहुंची धात्री महिलाओं को उन्होंने पौष्टिक आहार प्रदान करते हुए खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराने के बाद उन्होंने अपने हाथों से नवजात शिशुओं को चम्मच से पेय पदार्थ पिलाकर आशीर्वाद प्रदान किया  ।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की गांव में एक भी कुपोषित बच्चा या महिलाएं नहीं होनी चाहिए  । मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि आज उन्होंने निरीक्षण के दौरान कोई बड़ी कमी नहीं पाई है और जो भी छोटी मोटी कमियां मिली हैं उनको तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है 





 कलवारी प्राथमिक विद्यालय के रंग रोगन तथा व्यवस्था पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए ग्राम प्रधान के कार्यों की जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि इसी प्रकार का विद्यालय जिले में सभी होनी चाहिए । भ्रमण के दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी कृतिका ज्योत्सना, उप जिलाधिकारी सदर कुमार हर्ष, कलवारी ग्राम के प्रधान श्रीमती सुशीला मिश्रा, प्रतिनिधि बाबू मिश्रा व ग्राम प्रधान बिशुनीपुर महेश मिश्रा सहित तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीण मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे