Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ कूच करेंगे अयोध्या : अरुण शुक्ल



   






 ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम-जय श्री राम, के मार्ग से 25 नवम्बर को अयोध्या में आयोजित होनेे वाली धर्मसभा को सफल बनाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर मालवीय नगर में बीते 21 नवम्बर की देर शाम एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्या भारती परिवार के साथ ही केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति, बजरंग दल व अन्य धार्मिंक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर बैठक में बनायी गयी रणनीति के अनुसार 25 नवम्बर के आयोजन को सफल बनाने के लिए कमर कसी।






         यह जानकारी देते हुए केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि बैठक में 25 नवम्बर को आयोजित धर्मसभा को सफल बनाने की तैयारी की समीक्षा की गयी और मजबूत रणनीति के तहत अयोध्या कूच करने के लिए साधन की व्यवस्था कर आमजन को मिशन से जोड़ने पर जोर दिया गया। श्री शुक्ल ने बताया कि एक हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की अगुवाई में वह अयोध्या कूच करेंगे। इस अवसर पर बजरंग दल के राकेश वर्मा उर्फ गुड्डू वर्मा ने कहा कि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं, नारे के तहत प्रभावित लोगों को अन्य लोगों से जुड़कर मंदिर निर्माण की मुहिम को सफल बनाने के लिए उनको आगे लाना होगा। इसके लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता पूरे तन मन और धन से जुटे हुए हैं। 






   बैठक में विद्या भारती परिवार के प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, गार्गीदीन बाजपेयी, श्रीमती किरण श्रीवास्तव, श्रीमती पुष्पा मिश्रा, अरुण जी, नागेन्द्र जी, शशि कुमार दुबे, अरबिन्द जी, आलोक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे