Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमी प्रेमिका की पुलिस ने करायी शादी







सुनील उपाध्याय 
बस्ती। आज बस्ती कोतवाल द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। कुछ दिन पूर्व घर से भागे  प्रेमी प्रेमिका को पुलिस पकड़कर थाने ले आई । दोनो के परिजनों को बुलाकर आपसी सहमति के बाद दोनों की थाने में ही शादी करवा दी गई। 





थाने में ही प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी रचाई। पुलिसकर्मीयों ने जोड़े को उपहार देकर दोनो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि ओम प्रकाश प्रजापति पुत्र बेचन प्रसाद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम दैजी थाना लालगंज जनपद बस्ती एवं कुमारी शोभा पुत्री रामकेश प्रजापति निवासी ग्राम करण खास थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती आपस मे प्रेम सम्बन्ध के चलते कही बाहर भाग गए थे।





 क्षेत्राधिकारी सदर  आलोक सिंह  द्वारा दी गयी सूचना पर थाना कोतवाली पर लाकर पूछताछ किया गया तो दोनों बालिग पाये गये तब दोनों के माता पिता को बुलाकर समझाया बुझाया गया दोनों पक्षो के  तैयार होने पर माला व मिठाई मंगाकर दोनों का विवाह कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे