सुनील उपाध्याय
बस्ती , गाँधीनगर स्थित सुपरकिड्ज एकेडमी स्कूल ने गुरूनानक जयन्ती की पूर्वसंध्या पर बच्चों को कम्पनीबाग गुरूद्वारा का भ्रमण कराया। विद्यालय प्रबन्धक सौरभ तुलस्यान ने बताया कि समय के बदलाव के साथ नैतिक मूल्य यथावत बना रहना चाहिये।
नौजवान पीढ़ी देश की संस्कृति से जुड़ी रहें और उनके कदम सही दिशा में बढ़ें, इसी उद्देश्य के साथ नौनिहालों को सिक्खों के पावन पर्व पर गुरूद्वारा ले जाया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के आवश्यक गतिविधियों के तहत गुरूद्वारा का भ्रमण न सिर्फ पाठ्यक्रम के विषय “पूजा स्थल” का व्यवहारिक रूप है, बल्कि सर्वधर्म समभाव की भावना के विकास हेतु आवश्यक भी है।
सभी बच्चे गुरूद्वारा पहुँचकर बहुत उत्साहित और खुश थें। शिक्षकों सहित बच्चों ने सिक्खों के पवित्र ग्रंथ गुरूग्रंथ साहिब की मत्था देककर पूजा अर्चना एवं अरदास किया। गुरूद्वारा में बच्चों का स्वागत किया गया और गुरूग्रंथ साहिब का महत्व भी बताया गया। प्रसाद पाकर बच्चे प्रसन्न थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ