Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूटी सवार संविदा नर्स की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत









सुनील उपाध्याय 
बस्ती.. बस्ती जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के फुटहिया चौराहे पर अपनी स्कूटी पर सवार होकर मरवटिया बाबू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डियूटी जा रही संविदा नर्स पूजा चौधरी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना आज सुबह करीब करीब बजे की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।





बताया गया कि बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के सियरापार गांव की रहने वाली पूजा चौधरी (24) पुत्री लक्ष्मी अपनी स्कूटी यूपी 51 एसी 6798 से सवार हो कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरवटिया बाबू ड्यूटी पर जा रही थी कि फुटहिया अमहट पल के पास पहुँचने पर फैजाबाद की तरफ से आ रही ट्रक जिसका नम्बर यूके 18 ए 2713 ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। घटना इतनी भयानक थी कि मौके पर ही पूजा की मौत हो गयी। पूजा के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। इंदौर मध्य प्रदेश से जीएनएम करने वाली पूजा की हाल ही में संविदा पर नियुक्ति हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे