सुनील उपाध्याय
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के पूरे आसरे ग्राम के दो युवक सरयू नदी में स्नान करने गये थे दोनों नदी की तेज धारा में बहकर लापता हो गये है।
जानकारी के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पूरे आसरे ग्राम निवासी शिवम् उपाध्याय 20 वर्ष, जितेन्द्र चैहान 18 वर्ष सरयू नदी के ठोकर नम्बर 10 पर नहाने गये थे उसी दौरान दोनों युवक नदी की तेज धारा में बह गये और दोनांे लापता हो गये है।
घटना की सूचना पाकर छावनी पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। ग्रामीण, स्थानीय गोताखोर तथा पुलिस लापता दोनों युवकों के खोज में जुटी हुई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ