Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली अभियुक्त गिरफ्त में









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! लूट की नियति से जंगल के पास बैठे बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसे  इलाज हेतु पुलिस लेकर जिला अस्पताल पहुंची। 




वहां से डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली इलाके के चिलबिला जंगल के पास गुरुवार देर रात कुछ बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली। नगर कोतवाल के साथ कई सिपाही जंगल के पास पहुंचे और घेराबंदी शुरू की। बदमाशों की ओर से सिपाहियों पर फायर किया गया। फायर सुनकर पुलिस ने कदम पीछे किए तो बदमाश अंधेरे में भाग निकले। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए चिलबिला निवासी परवेज (28) पुत्र नसीम को दबोच लिया। परवेज के पैर में गोली लगने से वह भाग नहीं पाया।






 कोतवाली पुलिस के अनुसार लूट, जानलेवा हमले के मामले में परवेज कई साल से फरार चल रहा था। एसपी देव रंजन वर्मा ने पुलिस टीम को पॉच हजार रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे