Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मंत्री के काफिले के साथ चल रही विधायक की गाड़ी ने स्कूली बच्चों को मारी टक्कर , गंभीर रेफर










शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ़ ! जिले के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र मे मां बाराही महोत्सव में शामिल होने जा रहे प्रदेश सरकार के मंत्री के काफिले में चल रही विधयाक की गाड़ी की टक्कर से सड़क किनारे खड़े दो छात्र गंभीर रूप से घायल हुए।





 अनियंत्रित गाड़ी की टक्कर से सड़क किनारे पान की गुमटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल भेजा। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।शुक्रवार दोपहर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा रानीगंज के मां बारही महोत्सव का उद्घाटन करने जा रहे थे। पट्टी- जामताली रोड पर मंत्री का काफिला बाराही धाम की ओर निकला।






रानीगंज बाजार के पास मनीष मेमोरियल विद्यालय के छात्र अरबी हसन (10) पुत्र शमशाद निवासी विष्णुपुर व कैफ खान (11) पुत्र इसरार निवासी गंभीरपुर सड़क किनारे खड़े थे। काफिले में चल रही सदर विधायक संगमलाल गुप्ता की गाड़ी अनियंत्रित होकर दोनों छात्रों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित शीतला प्रसाद की पान की गुमटी में भिड़ गई और गाड़ी पलट गई। घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। काफिले में चल रहे पुलिसवालों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। 





वहां दोनों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार को अवकाश के बावजूद भी विद्यालय खुला था जहां पर बच्चे आए हुए थे ! दुर्घटना की खबर समूचे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई ! इस दौरान पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी रही !





 वहीं सूचना पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा जिला अस्पताल पहुंचे ! इस दौरान पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि वाहन और वाहन चालक को कब्जे में ले लिया गया है! दुर्घटना सदर विधायक संगम लाल गुप्ता के वाहन से हुई है किंतु दुर्घटना के समय विधायक गाड़ी में नहीं थे ! चालक के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही होगी !



बीएसए ने गठित की जांच टीम
 मां बाराही धाम  महोत्सव  में  जा रहे मंत्री के काफिले के साथ चल रही  विधायक की गाड़ी से  दुर्घटना में घायल हुए छात्रों के मामले में  बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अवकाश के दिन स्कूल खुलने के लिए दो सदस्सीय कमेटी गठित कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है ! 






कमेटी में खंड शिक्षा अधिकारी गौरा व सदर को रखा गया है ! बीएसए ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे