राम गोपाल चौहान
आर्य नगर गोंडा ।23 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा मनोरमा मेला को त्रिपुरी या गंगा स्नान के नाम से जाना जाता है इस पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा की संज्ञा दी गई है
कार्तिक पूर्णिमा के बारे में मान्यता है कि आज के दिन ही भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महा भयानक असुर का अंत किया था तभी से शिव जी त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए थे समाजसेवी अजय शुक्ला का कहना है कि साल का अंतिम बड़ा स्थान पर्व कार्तिक के रूप में शुक्रवार को पड़ रहा है
कार्तिक नक्षत्र और योग में पर्व पढ़ने के कारण और भी श्रद्धालुओं के आने की संभावना है वैकुंठ चतुर्दशी और सत्यनारायण पर्व के तत्काल बाद पूर्णिमा पढ़ने से गंगा में चंद्रमा और सूर्य की पवित्र रसिया का प्रभाव तीव्र हो जाता है इस दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ होता है
इस दिन धन की प्राप्ति के लिए खास तौर पर पूजा पाठ की जाती है क्योंकि यह साल का अंतिम स्नान भी होता है इसलिए इस दिन स्नान करने से सारे कष्ट भी दूर हो जाते हैं इस दिन भगवान विष्णु और महालक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है इस दिन भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ होगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ