सुनील उपाध्याय
बस्ती। बस्ती शहर के मडवानगर में राजनीतिक संरक्षण प्राप्त मां वैष्णो देवी मेडिकल कालेज के नाम से ए. एन. एम. जी. एन. एम. जैसे कोर्स का प्रशिक्षण कराकर अंक पत्र जारी करने वाले संचालकों की पोल खुलने के बाद प्रसासन ने कालेज को बीते 15 नवम्बर को सीज तो कर दिया।
किन्तु 70हजार से 1.5लाख शुल्क देकर प्रशिक्षण प्राप्र कर चुके छात्र छात्राओं का समय व शुक्ल जहां बेकार हो गया वहीं वर्तमान सत्र में प्रशिक्षणरत छात्र छात्राओं का शुल्क के साथ अंकपत्र भी जप्त हो गया है। जिससे छात्र छात्राओं व उनके परिवार को न केवल आर्थिक तंगी झेलना पड रहख है अपितु अंकपत्र जप्त होने से छात्राओं का जीवन अंधकारमय हो गया है छात्र छात्राओं ने कई बार अधिकारियों से मिलकर न्याय की मांग की किन्तु उन्हे महज कोरे आश्वासन से संतुष्ट कर दिया जाता है
ऐसे में छात्रों की आवाज बनकर आज रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय ने पैदल मार्च व नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन प्रसासनिक अधिकारी जिलाधिकारी बस्ती को सौंप कर मांग किया कि एक सप्ताह में संस्थान के संचलकों के विरूद्ध धारा 419-420का केस दर्ज कराते हुए सभी प्रशिक्षण प्राप्त व प्रशिक्षणरत छात्र छात्राओं का शुल्क व अंकपत्र वापस कराया जाय अन्यथा 30 नवम्बर को पीडित छात्र छात्रायें भी जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगें
उन्होने कहा कि जब प्रसासन के नाक के नीचे बीच शहर में ऐसे संस्थान चल रहे हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों का क्या हाल होगा इस मौके पर अतुल बर्मा,इंद्रजीत चौहान,विजय चौधरी,अरशद अली,रवींद्र चौधरी,शीला भारती,पुनीता पाण्डेय, चांदनी बर्मा,रेनू देवी,आशा गौतम,निशा यादव,सिद्धी श्रीवास्तव, प्रियंका,प्रतिमा, सरिता, आंचल,ज्योती शालिनी सहित सैकडों छात्र छात्रायें मौजूद रहीं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ