Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पाइपलाइन गैस परियोजना से आच्छादित होगा बस्ती : सांसद हरीश द्विवेदी









सुनील उपाध्याय 
बस्ती। जिले को पाइपलाइन गैस परियोजना में शामिल किया गया है। जनपद को धुँआ मुक्त वातावरण बनाने और सस्ती ईंधन के दिशा में यह कदम एक बड़ी उपलब्धि है। पहले इस परियोजना में प्रदेश के 22 जिलों को शामिल किया गया था, जिसमें बस्ती को शामिल नहीं किया गया था। सांसद हरीश द्विवेदी के प्रयास से बस्ती जनपद को इस परियोजना के तहत जोड़ा गया है।






मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव दौरे पर गए सांसद हरीश द्विवेदी ने भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख नितेश शर्मा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि बस्ती पाइपलाइन गैस परियोजना से आच्छादित होगा। पीएम नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बस्ती की जनता के सपनों को पंख लगाया है। गैस आधारित ईंधन मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस परियोजना के क्रियांवयन से लोगों को रसोई और प्राकृतिक ऊर्जा से संचालित गाड़ियों के खर्चे में लगभग 30 % की बचत होगी।






बस्ती जैसे छोटे जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश व केंद्र की सरकार जनता से किये हुए वादों को पूरा कर रही है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती पाइपलाइन गैस परियोजना, मेडिकल कालेज, जलमार्ग टर्मिनल, मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन, शत प्रतिशत विद्युतीकरण जैसी कई बड़ी उपलब्धियां किसी सपने से कम नहीं लगता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान बस्ती जिले को अनेक उपलब्धियों की सौगात दिया है। 





आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में हम जनता से अपने कार्यकाल के सुशासन और विकास के आधार पर वोट मांगेंगे। इस उपलब्धि पर सांसद हरीश द्विवेदी ने बस्ती की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे