Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टायर फटने से शराब भरी केन पलटी









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे टायर फटने से एक केन पलट गई।केन‌ पलटते ही शराब की दुर्गंध आने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केन को खड़ा करा कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस केन में शराब न होने की बात कह रही है।




      प्रत्यक्षदशियों की मानें तो आज दोपहर लगभग दो बजे पटरंगा थाना हाइवे चौकी के चन्दर कदम की दूरी बसौढी पौधशाला पर लखनऊ के तरफ से आ रही बिना नम्बर की एक केन पलट गई ।केन पलटते ही शराब की बोतलें बाहर निकल आई और कई बोतल फूट जाने के कारण शराब की दुर्गंध आने लगी।






जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में ठेला लादकर चौकी पर रखवा दिया। मामले को दबाने का भी प्रयास किया लेकिन मामला मीडिया के संज्ञान में आते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। खबर लिखे जाने तक कोई भी पुलिस कर्मी मुंह खोलने से कतरा रहे हैं। लोगों के अनुसार लगभग 25 गत्ता के आसपास थी शराब बिदेशी है जिसकी कीमत लाखों की बताई जा रही है बड़ा सवाल यह है कि बिना नम्बर की केन पर जा रही शराब किसकी है और कहा जा रही थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे