महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज में एक हजार छात्र छात्राओं का हुआ टीकाकरण
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मीजल्स रूबैल्ला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बच्चों से कहा कि इस टीकाकरण से बुखार, खांसी, बहती नाक, आंखों का लाल होना, चेहरे पर लाल धब्बे आदि बीमारियों की रोकथाम होती है।
श्री सिंह ने आगे कहा कि एक - दूसरे के संक्रमण से यह बीमारी फैलती है। अकेले अफ्रीका एवं एशिया महाद्वीप में 2 करोड़ लोग संक्रमण से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही बीमारियों का एकमात्र इलाज है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बेलसर डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि निमोनिया एवं अन्य घातक बीमारियों का बचाव इस टीकाकरण से ही संभव है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, आशा बहू की 10 टीमों में 30 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ