भाजपा सांसद ने चिकित्सा शिविर का किया आगाज
ए. आर. उस्मानी/ रियाजुद्दीन
गोण्डा। आत्म मंथन करने से मनुष्यों में मानवता का विकास होता है। इन्सानियत से परिपूर्ण व्यक्ति का छोटा से छोटा काम उसे महान बना देता है। उक्त विचार नवाबगंज के जवाहर चौक स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में मारवाड़ी धर्मशाला द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कही।
शिविर को विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिविर में समस्याओं का निराकरण और कष्ट दूर होते हैं, जिसके फलस्वरूप आशीर्वाद की नदियां बहती हैं। शिविर का आगाज मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर और चिकित्सा लैब का उदघाटन फीता काटकर किया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापिका सविता शर्मा ने किया।
शिविर में डॉ. संजय पांडेय, डॉक्टर अमित गुप्ता, डॉक्टर अनिल कनौजिया, डॉक्टर मनोज भारती, डॉ. महेश्वरी सिंह, डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता ने विशेष सहयोग देकर नेत्र, हड्डी, कान, चेस्ट, पेट सहित शरीर के सभी रोगों का सफलतापूर्वक जांच कर मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराया।
फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. राम प्रसाद चौरसिया व डॉक्टर अनुराग तिवारी योगा के लिए मुख्य रूप से उपस्थित रहे।मारवाड़ी धर्मशाला समिति की ओर से सुरेश अग्रवाल, महेश बसंल, संजय बंसल, सन्तोष अग्रवाल, विद्यालय की प्रधानाचार्या विमला देवी ने शिविर में आए सभी अतिथियों, डॉक्टरों, मरीजों और तीमारदारों के प्रति आभार प्रकट किया।
शिविर में मरीज और डॉक्टर के मध्य की भूमिका को विद्यालय की अध्यापिकाओं ने बखूबी अंजाम दिया। शिविर में राकेश शाह, डॉक्टर सैफ रईस, नवाज खान, अशोक गुप्ता, मोहम्मद रिजवान, भरत मोदनवाल, कोतवाल नवाबगंज राकेश सिंह, कस्बा इंचार्ज विपिन सिंह के साथ नगर के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय की ओर से दुर्गेश सर, सोनू कनौजिया, फरहीन खान, आकांक्षा दूबे, रोली गुप्ता, वैशाली गुप्ता, आंचल, सुमन का सहयोग सराहनीय रहा।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ