Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

घर में घुसे बदमाशों ने तमंचे की नोक पर नगदी जेवरात समेत उड़ाए लाखों के माल







शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! दवा बनवाने के बहाने घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर बंगाली डॉक्टर के यहां की लूटपाट कर नगदी व जेवरात समेत लाखों  के माल पर हाथ साफ कर दिया और जाते-जाते बाहर से सब को बंद कर फरार हो गए !





 पीड़ित ने इलाकाई थाने में शिकायत करते हुए नगदी जेवरात समेत 3 लाख की लूट की वारदात का आरोप लगाया है ! घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई ! जानकारी के अनुसार जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के संडीला गांव निवासी हिमांशु मल्लिक जो बंगाली डॉक्टर बताया जाता है ! सोमवार की बीती रात पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने दवा बनवाने के बहाने घर में घुसे और इसी दौरान मौका पाकर तमंचे की नोक पर डॉक्टर के पास मौजूद 6 हजार नगदी व पायल बिछिया समेत लगभग 3 रूपये  के माल पर हाथ साफ कर सभी को घर के अंदर बंद कर फरार हो गए !




 हल्ला गुहार पर जुटे लोगों ने जब दरवाजा खोला तो आप बीती बताते हुए हंड्रेड नंबर पर फोन किया ! बताया जाता है पहुंची हंड्रेड डायल ने जांच पड़ताल की ! इसके उपरांत पीड़ित ने मामले की जानकारी थाने में दी ! सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे