Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस टीम पर बदमाश ने की फायरिंग







शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा जानलेवा हमले को लेकर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। जिले के लालगंज कोतवाली के दरोगा रामेश्वर दुबे तथा राजेश शुक्ला मंगलवार को पुलिस टीम के साथ चेकिंग पर निकले थे।




 दिन मे बारह बजे सलेम भदारी गांव के पास एक आरोपी बाइक से तीव्र गति से आ रहा था जिसे पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। इतने मे बदमाश ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। टीम ने आरोपी को धर दबोचा। हिरासत मे लिये गये आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किया।





 दरोगा रामेश्वर दुबे की तहरीर के आधार पर दबोचे गये आरोपी जेठवारा थाना के पाण्डेय का पुरवा पतुलकी निवासी दीपक सरोज के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा पचीस आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे