Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का डीएम ने किया शुभारम्भ









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जिला स्पोर्टस स्टेडियम में जनपद स्तरीय तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का दीप प्रज्जवलन व माँ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर डीएम शंभू कुमार ने शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र एवं छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वन्दना व स्वागत गीत की मनोहर प्रस्तुति की गयी। 






विभिन्न विकास खण्डों से आये हुये छात्र/छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी को मार्च पास्ट की सलामी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के शुरूआत में ध्वजारोहण व शान्ति के प्रतीक कबूतर को आसमान में छोड़ा गया। ब्लाक कुण्डा एवं मानधाता के छात्र एवं छात्राओं द्वारा पीटी का अद्भूत प्रदर्शन किया गया जिसका जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव व उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षित पीढ़ी को मजबूत बनाने के लिये बेहतर शिक्षा के साथ शारीरिक स्फूर्ति से व्यक्तित्व का रचनात्मक निर्माण हुआ करता है। जिलाधिकारी ने कहा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र/छात्राओं के स्वस्थ्य शरीर के साथ ही अच्छे मस्तिष्क की आधारशिला का निर्माण भी होता है। छात्र एवं छात्राओं के जीवन में जितना पढ़ाई का महत्व होता है उतना ही महत्व खेल का भी होता है क्योंकि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से व्यक्तित्व के साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। जिलाधिकारी ने बालक व बालिकाओं की विभिन्न प्रकार की प्रस्तुति की सराहना करते हुये कहा कि छात्र/छात्राओं के भावावेश अपने आप इस बात को प्रमाणित करता है कि विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकायें शिक्षा के ही क्षेत्र में नही बल्कि सांस्कृतिक व खेलकूद के क्षेत्र में भी मजबूत पकड़ रखते है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल की गति विधियों के माध्यम से छात्राओं में अपनी प्रतिभा उजागर करने के अवसर प्राप्त होते है।
जीवन में नैतिक मूल्यों के सम्बर्धन तथा व्यक्तित्व के विकास में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का अपना विशेष महत्व है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत करते हुये कहा कि जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का शिक्षा के क्षेत्र में समय-समय पर हमेशा अपेक्षित सहयोग मिलता आया है और भविष्य में भी मिलता रहेगा इसकी मैं कामना करता हूॅ। 




जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी का सहयोग हम सबके लिये गर्व का विषय ही नही बल्कि हम सब में काम करने की भावना जागृत होती है !बी0एस0ए0 ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल-कूद हमारे जीवन के लिये आवश्यक ही नही बल्कि खेल कूद भावी पीढ़ी की सक्रियता एवं स्वास्थ्य हेतु परम आवश्यक है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मण्डल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 7 व 8 एंव 9 दिसम्बर को जनपद में आयोजित किया जायेगा।





 इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ला प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला मंत्री विनय सिंह उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शाह आलम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर प्रताप सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने किया। इस कार्यक्रम की व्यवस्था का संचालन जिला व्यायाक शिक्षक राम कुमार सिंह जिला व्यायाम शिक्षिक मंजू सिंह सुशील कुमार सिंह जिला स्काउट मास्टर व सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आये हुये अतिथियों के प्रति खण्ड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे