Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बोर्ड परीक्षा, धान क्रय केन्द्र एवं नहर विभाग की डीएम ने की समीक्षा









शिवेश शुक्ला 

प्रतापगढ़ ! जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में बोर्ड परीक्षा धान क्रय केन्द्र एवं नहर विभाग की समीक्षा की गयी। बोर्ड परीक्षा की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि बोर्ड परीक्षा केन्द्र ऐसे बनाये जाये जो मानक के अनुरूप हो वहां पर आने जाने का रास्ता हो साफ-सफाई फर्नीचर आदि की व्यवस्थायें पूर्ण रूप से होनी चाहिये।






 उन्होने कहा कि छात्राओं के परीक्षा केन्द्र को 5 किमी0 तथा छात्रों का परीक्षा केन्द्र 12 किमी0 के दायरे में रखा जाये। समस्त उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों का एक हफ्ते के निरीक्षण कर अन्तिम सूची उपलब्ध कराये। उन्होने कहा कि जिन विद्यालयों के बोर्ड परीक्षा केन्द्र के सम्बन्ध में प्रत्यावेदन प्राप्त होते है उनका समय के अन्तर्गत निस्तारण करा दें जिससे परीक्षा के समय कोई भी समस्या उत्पन्न न हो।





धान क्रय केन्द्र की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि वह ब्लाकों में तैनात धान क्रय केन्द्र से सम्बन्धित एम0आई0 के साथ बैठक कर लें यदि कोई समस्या आ रही हो तो उसको सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को अवगत करा दें। खाद की उपलब्धता के विषय में जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि खाद की उपलब्धता अभी तक नही हो पायी है। 








नहर विभाग की समीक्षा के दौरान सिल्ट सफाई के विषय में जानकारी ली गयी तो बताया गया कि नहरों की सिल्ट सफाई करायी जा रही है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रताप यादव सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे