अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। रूदौली कोतवाली के ठीक सामने एक सराफा व्यवसायी के यहां चोरो ने दिन दहाड़े हाथ साफ कर दिया और लाखों का माल ले चम्पत हो गये। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन कोतवाल रुदौली जानकारी न होने व पीड़ित से जानकारी करने की बात कही।
बताया जाता है कि नगर के नवाब बाजार निवासी शोभित कुमार पुत्र अरुण कुमार की दुकान कोतवाली रूदौली के ठीक सामने आईसीआईसीआई बैंक के नीचे शोभित ज्वेलर्स के नाम से स्थित है जिस पर 21/11/2018 को लगभग 4 बजे चोरों ने चालाकी से हाथ साफ कर दिया।व्यवसायी ने बताया कि मैं काम से दुकान से बाहर था और दुकान पर सेल्समैन प्रिंस नाम का लड़का बैठा था
वीडियो
उसी समय ग्राहक बन कर आये चोरों ने सेल्समैन से ज्वेलरी दिखाने का आग्रह किया सेल्समैन ज्वेलरी दिखाने लगा इसी बीच मौका पाकर चोरों ने काउंटर के नीचे से सोने के माले का एक पैकेट चुराकर जेब मे रख लिया और चले गए बाद में जब सोने का पैकेट दुकान में नही दिखा तब व्यापारी ने दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू किया जिसमे चोरों की करतूत साफ साफ नजर आयी व्यवसायी ने बताया कि दो अज्ञात लोग थे और लगभग 2 लाख के ऊपर का सोने का आभूषण चोरी करके ले गए है जो की सीसीटीवी की फुटेज में साफ साफ दिख रहे हैं और सीसीटीवी की फुटेज मेरे पास सुरक्षित है ।।
दुकान मालिक शोभित ने बताया कि घटना की लिखित तहरीर कोतवाली रूदौली में 22/11/2018 को दे दी है लेकिन महज दो सिपाही जांच करने के लिए आये और चले गए अभी तक चोरों का कोई सुराग नही लग पाया है
कोतवाली के सामने घटी चोरी की इस तरह की घटना से आसपास के व्यापारियों में दहसत का माहौल बना है।इस सम्बन्ध में कोतवाल विश्वनाथ यादव से पूंछा गया तो जानकारी देने से साफ मना कर दिया और कहा कि जिसके यहां चोरी हुयी है उन्ही से जाकर जानकारी ले लो


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ