शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पा रहा है, और न ही सरकारी खरीद हो रही है । इतना ही नही गन्ने का बकाया भुगतान समय से नहीं मिल रहा है जिससे चलते प्रदेश का किसान हताश और परेशान है ।उक्त बाते उच्च न्यायालय खण्डपीठ लखनऊ के अधिवक्ता / जूबाए पुरातन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने नगर के अम्बेडकर चौराहे स्थित सिटी पैलेस में पत्रकारो से रूबरू होते कही ।
उन्होने कहा कि बेरोजगारी व उपेक्षा के चलते देश नौजवान निराश, हताश व कुंठित हो रहा है और अल्पसंख्यकों में भय का महौल बनाकर भेदभाव व पक्षपात किया जा रहा है । देश में महिला सशक्तिकरण के बजाय महिलाओं के प्रति हिंसा व उत्पीडन चरम पर है ।देश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है, लूट, हत्या, फिरौती, रंगदारी, अवैध खनन के मामले चरम पर पर शामिल अपराधी व माफिया खुले आम सरकारी संरक्षण में घूम रहे है ।
इन सबसे समूचे देश के लोगो में आक्रोश और भय व्याप्त है जिसे लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी "लोहिया" 9 दिसम्बर को प्रदेश की राजधानी के रमाबाई मैदान पर विशाल जनाक्रोश रैली का आयोजन किया है ।रैली की सफलता को लेकर समूचे प्रदेश में कार्यकर्ता लगे हुए है, जहा पर भारी संख्या में प्रदेश के कोने कोने से लोग पहुचेगे ।श्री पांडे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव जी ने सदैव किसानों पीड़ितों मजदूरों वंचितों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और वह निरंतर कर भी रहे !
इसी क्रम में किसानों व्यापारियों मजदूरों नौजवानों के हक एवं अधिकारो को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने किसान आयोग का गठन किए जाने, पिछडो की जाति आधारित जनगणना के आधार पर हक व हिस्सा मिले, रोजगार दो या रोजगारी भत्ता, अल्पसंख्यकों का उत्पीडन बंद हो, जर्जर कानून व्यवस्था में सुधार हो, तहसील थानो सहित सभी विभाग व जगहो पर भ्रष्टाचार बंद हो, गरीबों में खुशहाली एंव समता लाओ, समान शिक्षा नीति लागू करो, गन्ना का बकाया भुगतान तत्काल करों व सभी फसलो के क्रय केन्द्र शुरू करो, पेट्रोलियम पदार्थो गैस का मूल्य घटाओ मंहगाई पर रोक लगाओ जैसे मुद्दो को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया लखनऊ में 9दिसम्बर को विशाल जनाक्रोश रैली का आयोजन की है
रैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय शिवपाल यादव जी संबोधित करेंगे ! जिसमे भारी संख्या में प्रदेश के कोने कोने से लोग पहुचकर आवाज बुलंद करेगें।श्री पाण्डेय ने कहा कि समूचे प्रदेश में विकास कार्य ठप है और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है महंगाई तथा आवारा पशुओं ने किसानों गरीबों की कमर तोड दी है ।
पूंजीवादी व सामंतवादी विचारधारा के दल सरकारी पिछड़ों वंचितों की क्षमता व खुशहाली के दुश्मन बन कर उनके खिलाफ घृणित साजिश रच रहे हैं समान शिक्षा प्रणाली की जगह शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है । देश की जनता स्वास्थ्य शिक्षा सडक जैसी मूलभूत जरूरतों से वंचित तथा परिवहन व पर्यावरण के संकट से जूझ रही है । बेरोजगारी देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जीएसटी और नोटबंदी ने उद्योग व व्यापार की कमर तोड़ दी है । जिससे एक तरफ जहां देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है वही आम जनता के साथ ही सभी उद्यमी व व्यापारी हताश है । व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है जनता में भारी आक्रोश है जिसे परिवर्तन को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने बिगुल बजा दिया है ।
श्री पांडे ने लोगों से उक्त रैली में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि नेता जी की सीट को छोड़कर पार्टी प्रदेश की सभी सीटो पर चुनाव लडेगी! अपराधिक किस्म के लोगो का पार्टी में जगह नही है! इस मौके पर कुसुम सिंह पीसी यादव अजय सिह सहित आदि रहे!
विनोद नामित हुए प्रभारी
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया द्वारा 9 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित जनाक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने प्रतापगढ़ जिले का प्रभारी विनोद कुमार पांडे को नामित करते हुए कहा है कि वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाकर रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार कर रैली में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करवाएं !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ