Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा का आगामी माह में होने वाले पदयात्रा कार्यक्रम की सांसद लिया जायजा










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आगामी माह मे आयोजित होने वाले पदयात्रा की तैयारियों का गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने समीक्षा बैठक की ।  बैठक में सांसद ने की गई तैयारियों का जायजा लिया तथा मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ।






 उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रत्येक बूथ के पदाधिकारियों तथा उनके संबंध समस्त मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क करते हुए प्रदेश तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी दी जानी है जिसके लिए जरूरी है की टीम में मौजूद समस्त कार्यकर्ताओं को योजनाओं की  भली-भांति जानकारी हो और उसे प्रस्तुत करने का तरीका भी मालूम हो ।





 बैठक के दौरान लोकसभा प्रभारी राम सुन्दर चौधरी, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, विनय त्रिपाठी जिला महामंत्री, रामसरन गुप्ता मंडल अध्यक्ष, राजेंद्र ओझा मंडल अध्यक्ष, रामदीन वर्मा, रामकुमार वर्मा, मनोज तिवारी व राजाराम सहित विधानसभा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे