Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन हेतु गुरुवार को जिले के खिलाड़ी होंगे रवाना









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर की 13 सदस्यीय टीम राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं युपी टीम के चयन ट्रायल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी । चयन के लिए जिले की टीम गुरुवार को चयन स्थल यूपी के बिजनौर जिले के लिए रवाना होगी ।






                जनपद बलरामपुर के ताइक्वांडो कोच जियाउल हसमत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले में आयोजित होने वाली कैडेट वर्ग एवं जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं परदेस टीम चयन ट्रायल में जनपद बलरामपुर के खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए गुरुवार को रवाना होंगे । बिजनौर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कैडेट वर्ग एवं जूनियर वर्ग की परदेस टीम का चयन होगा जो दो दिसंबर से पाँच दिसंबर तक बेंगलोर में होने वाली  जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ।





 उन्होंने बताया कि कैडेट वर्ग के चयनित खिलाड़ी कैडेट राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में परदेस टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । बिजनौर में प्रतिभाग करने वाले बलरामपुर के साथ चयनित खिलाड़ियों में कैडेट वर्ग के सोनम आनंद , शुरुती गौतम , मोहम्मद आकिब अंसारी ,  प्रणव उपाध्याय , शिवम् तिवारी , श्रीराम यादव , के .एस. प्रणव , आदित्या तथा आयुष श्रीवास्तव शामिल हैं वहीं जूनियर वर्ग मे शिवम् श्रीवास्तव , भाव्या मिश्रा , दीक्षा कश्यप तथा सुहानी श्रीवास्तव को शामिल किया गया है जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए प्रतिभाग करेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे