Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण के बाद एसएसबी ने वितरित किया सिलाई मशीन व सिलाई किट









अखिलेश्वर तिवारी/वृज गोपल पांडेय
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी के द्वारा लगातार सामाजिक कार्यक्रम तथा स्व रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता रहा है ।  





गत अक्टूबर माह मे सीमावर्ती एसएसबी चौकी जरवा में 30 दिवसीय सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था जिस का समापन आज मुख्य अतिथि विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला के द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि ने एक माह तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 20 महिलाओं तथा बालिकाओं को एसएसबी की ओर से प्रदान किए गए सिलाई मशीन प्रमाण पत्र तथा सिलाई किट निशुल्क  वितरित किया ।
अपने संबोधन में विधायक श्री शुक्ल ने भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी द्वारा पिछड़े गरीब जनता तथा सीमावर्ती गांव के लोगों के उत्थान के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की है ।




 उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की तैनाती से एक ओर जहां सीमा पर सुरक्षा पुख्ता हुआ है वहीं दूसरी ओर इस थारू बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को जागरूक करके विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी मदद मिल रही है । चाहे स्वास्थ्य कैंप का आयोजन हो, जागरूकता गोष्ठी हो, स्वच्छता अभियान हो या फिर स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम । इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने तथा सरकार के विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने का काम एसएसबी द्वारा किया जा रहा है ।





 उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसबी नवी वाहिनी द्वारा कराए गए सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण तथा नि:शुल्क प्रदान किए गए सिलाई मशीन तथा सिलाई किट व प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए एसएसबी को धन्यवाद दिया । एसएसबी नवीं वाहिनी के प्रभारी सेनानायक आशीष नैथानी ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि एसएसबी द्वारा पिछले 5 वर्षों में 70 हजार से अधिक महिला पुरुष तथा 96 हजार मवेशियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा उपलब्ध कराई गई है । 




इसके अलावा 581 मानव तस्करी के लिए जा रहे लोगों को मुक्त कराया गया है । स्वच्छता अभियान, शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ क्षेत्र के पिछड़े गांव में सोलर लाइट की व्यवस्था भी एसएसबी द्वारा कराया जा रहा है । सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत गत अक्टूबर माह में 20 महिलाओं तथा लड़कियों को सिलाई कढ़ाई का स्वरोजगार परक प्रशिक्षण शुरू कराया गया था जिसका 30 दिन पूर्ण होने पर आज प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा एसएसबी द्वारा लाभार्थियों के सहायता हेतु प्रदान की गई  सिलाई मशीन  व सिलाई किट मुख्य अतिथि विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला द्वारा  प्रशिक्षणार्थियों को  निशुल्क वितरित किया गया ।



  कार्यक्रम के दौरान एरिया ऑफिसर एएससी मंडल सहायक कमांडेंट पशु चिकित्सक डॉक्टर एलडी सिंह व महिला चिकित्सक डॉक्टर तसनीम डोल्टी सहित एसएसबी के तमाम अधिकारी जवान व अन्य लोग मौजूद थे  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे