Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मांगों को लेकर सीएम को संबोधित एडीएम को सौंपा ज्ञापन







शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव निर्भय प्रताप सिंह एडवोकेट ने संगठन के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।





ज्ञापन में प्रमुख रूप से 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके अधिवक्ताओ को लाइसेंस सरेंडर करने पर 10 हजार मासिक पेंशन नए अधिवक्ताओ को 3साल तक 5 हजार स्टाइपेंड 5 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा निःशुल्क आवासीय भवन सहित 22 सूत्रीय मॉग शामिल रहे।इस अवसर पर अधिवक्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया अधिवक्ताओ के प्रति उदासीन है विधानसभा और विधान परिषद में पूर्व की सरकार ने आश्वासन दिया था एवं वर्तमान सरकार और भाजपा ने अपने चुनाव   घोषणा पत्र में भी वादे किये थे किंतु उसको पूरा नही कर रही है और अधिवक्ताओ के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है।






एडवोकेट सेफ्टी बिल लाने के बजाय एडवोकेट्स एक्ट में अमेंडमेंट लाकर अधिवक्ताओ की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है इसे बर्दास्त नही किया जाएगा।पूरे देश में कर्मचारियों और मजदूरों की प्रस्तावित 8-9 जनवरी की आम हड़ताल में शामिल होकर सरकार की अधिवक्ता  विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर अंजनी कुमार मिश्रा राजेन्द्र कुमार विनोद कुमार मिश्र,श्याम नारायण तिवारी,जय मंगल पांडेय आशीष कुमार सिंह  यज्ञ मणि मिश्र द्विजेन्द्र कुमार मिश्र,विवेकानंद त्रिपाठी नागेन्द्र बहादुर सिंह,सुधीर मिश्र सुरेंद्र पांडेय लाल बहादुर यादव शिव प्रकाश मिश्र पारस नाथ विश्वकर्मा  हौसिला प्रसाद यादव संजय सिंह   सलीमुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे