शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायजगत के बोधी के पुरवा के पास टैक्टर की चपेट मे आने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। राजातारा के शंकरदत्त की पत्नी मालती देवी ने गुरूवार को दी गई तहरीर मे कहा है कि उसकी पुत्री आंचल (14) सुबह इनहन भवानी धाम दर्शन करने पैदल जा रही थी कि इसी बीच लालगंज के एक तीव्र गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। दुघर्टना मे छात्रा को गंभीर चोटें आ गई।
आननफानन मे लोगों ने उसे इलाज के लिये स्थानीय सीएचसी पहुंचवाया। यहां चिकित्सको ने घायल किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इधर तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने जहां मृतका के शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। वहीं दुर्घटना मे प्रयुक्त ट्रैक्टर व ट्राली को कब्जे मे लेकर कोतवाली ले आयी। किशोरी की मौत की जानकारी होते ही परिजनों कोहराम मच गया !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ