शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जनपदीय क्रीडा प्रतियोगिता 2018 - 19 का आयोजन पीबी कॉलेज के ग्राउंड पर डायट द्वारा आयोजित किया गया ! उक्त प्रतियोगिता में जिले के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी निभाई !
जिसमें लंबी कूद दौड़ गोला फेंक डिस्कस थ्रो सहित कई प्रतियोगिता आयोजित हुई ! आयोजित प्रतियोगिता में कुल 05 गोल्ड एंव 06 सिल्वर जीत कर आचार्य सदाशिव शिक्षा संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओ ने अपना परचम लहराते हुए ओवरऑल चैंपियन रहे इस उपलब्धि पर संस्थान की प्राचार्या सुश्री सोनल दूबे ने समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते खुशी जाहिर की ! विजेता प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक व डायट प्राचार्य ओम प्रकाश मिश्रा तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सम्मानित किया !
इस मौके पर डायट प्रचार्य डॉ ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि खेलकूद से जहां शारीरिक व मानसिक विकास होता है वही आपसी भाई चारा कायम होता है विभिन्न विद्यालयों द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहना चाहिए !
आयोजित प्रतियोगिता में सरिता प्रजापति 200 मीटर दौड़ लंबी कूद में प्रथम 100 मीटर दौड़ द्वितीय अनुराग मिश्रा 100 मीटर दौड़ में प्रथम शिवम मिश्रा 200 मीटर दौड़ में प्रथम 100 मीटर दौड़ में द्वितीय अभिषेक पांडे गोला फेंक में प्रथम डिस्कस थ्रो द्वितीय अनीता सरोज लंबी कूद मे द्वितीय सीमा प्रजापति 400 मीटर दौड़ द्वितीय और खो खो में संस्थान उपविजेता रहा ! इस तरह आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में सदाशिव शिक्षा संस्थान अव्वल रहा !



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ