ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। राष्ट्रीय युवा मोर्चा के संघर्षशील साथी प्रदेश संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा शोएब अख्तर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव द्वारा युवा मोर्चा गोरखपुर जोन के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके अंतर्गत गोरखपुर, बस्ती व देवीपाटन मंडल तथा 11 जिले आते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया है कि शोएब अख़्तर बखूबी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
गोण्डा ज़िले के अध्यक्ष रहमान वारसी, मोहदम्म सैफ़, रेहान हनफ़ी, शाहबाज अली अंसारी, पवन कुमार, हेमंत कुमार, संजय गुप्ता एवं राष्ट्रीय युवा मोर्चा गोण्डा टीम के सभी साथियों ने खुशी जताई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ