Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीएम योगी ने जनपद दौरे के दूसरे दिन किया छात्रावास का शिलान्यास एवं भूमि पूजन









अखिलेश्वर तिवारी/उमेश तिवारी 
पाकिस्तान तथा कांग्रेस पर कसा तंज और दिया दो टूक जवाब
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में अपने दौरे के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में अनुसूचित जनजाति छात्रावास का शिलान्यास किया एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आवास योजना के चाभी उज्जवला गैस कनेक्शन तथा सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली कनेक्शन प्रदान किया ।





 मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टालों का भी निरीक्षण किया एवं पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के तौर पर लाभ पहुंचाने का भी निर्देश दिया । सीएम योगी ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि देश को कांग्रेस के बारे में समझना होगा । पाकिस्तान से भारत के संबंधों पर भी उन्होंने कहा कि आतंकवाद तथा वार्ता एक साथ नहीं संभव है । भारत सरकार इस बात को अस्पष्ट रूप से पाकिस्तान सरकार से बता चुकी है ।



                       जानकारी के अनुसार बहराइच श्रावस्ती दौरे के बाद कल शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर पहुंचे जहां उन्होंने देवीपाटन शक्तिपीठ के  ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया । आज अनुसूचित जनजाति ( ट्रायवल ) छात्रावास  का भूमि पूजन व शिलान्यास किया। जिसमें जिले के भारत नेपाल सीमा स्थित पिछड़े क्षेत्र के थारू जनजाति बच्चों को आवासीय शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी ।



 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि वह बच्चे जो गरीब हैं आर्थिक अभाव के कारण जिनके माता-पिता उनको बाहर भेजने में असमर्थ हैं और शिक्षा से वंचित रह जाते हैं ऐसे बच्चे इस छात्रावास में रहकर शिक्षा ग्रहण करेंगे और समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि बलरामपुर जनपद स्वास्थ्य शिक्षा पोषण के दृष्टि से पिछड़ा हुआ है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे पिछड़े 115 जनपदों में शामिल किया है और विभिन्न सरकारी योजनाएं यहां पर चलाई जा रही हैं जिससे जिले का विकास हो और बलरामपुर अग्रणी जनपद बन सके ।
उन्होंने रात्रि विश्राम के बाद माता टेकरी का दर्शन किया तथा वहां से सीधे आदि शक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय भवनियापुर पहुंचे जहां पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ थारू जनजाति बच्चों के लिए बनाए जाने वाले छात्रावास का भूमि पूजन किया । एक ईंट पूजन के रूप में प्रतीकात्मक रखा गया । 



सीएम योगी ने विद्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न सरकारी विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे इसके लिए सख्त आदेश दिया । उन्होंने कई लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, विद्युत कनेक्शन तथा गैस कनेक्शन के प्रमाण पत्र भी वितरित किए । कुछ दिव्यांग जनों को सीएम योगी ने ट्राई साइकिल भी प्रदान किया ।



 विद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में रखी गई शिलान्यास पट्टिका का पर्दा खींचकर विमोचन किया तथा वहां पर मौजूद विद्यालय के बच्चों अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों को उन्होंने संबोधित किया । अपने संबोधन में उन्होंने कहा की बलरामपुर जनपद काफी पिछड़ा हुआ है और विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र के गांव में निवास कर रहे थारू जनजाति परिवार के लोग अभी भी दैनीय स्थिति में हैं । देवीपाटन शक्तिपीठ काफी दिनों से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहा है । 




 थारू जनजाति परिवार के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए देवी पाटन मंदिर प्रबंधन द्वारा कई विद्यालयों की स्थापना की गई है । छात्रावास के अभाव में थारू परिवार के बच्चे मंदिर परिसर में बने आवास में रह रहे थे  जिन्हें अब छात्रावास बन जाने के बाद अच्छी सुविधा मुहैया हो पाएगी । उन्होंने बताया कि छात्रावास का निर्माण पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा अपने सीआरएस फंड से कराया जाएगा । संभावना है कि अगले 1 वर्ष में छात्रावास बनकर तैयार हो जाएगा ।



 उन्होंने छात्रावास प्रदान करने के लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन को बधाई भी दी । पत्रकारों का सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी तथा पाकिस्तान को दो टूक जवाब भी दिया । कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते उन्होने कहा कि कांग्रेस की तो कांग्रेस ही जाने, कांग्रेस के बारे में देश जान चुका है । पाकिस्तान के साथ संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद तथा वार्ता एक साथ नहीं चल सकता । 


भारत के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान से वार्ता तभी होगी जब आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करेगा । कार्यक्रम के दौरान पावर ग्रिड कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार,  देवीपाटन मंदिर के महंत  मिथिलेश नाथ योगी, जनपद बलरामपुुर के प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार के गन्ना् विकास एवं चीनी उद्योग  मंत्री  सुरेश राणा, सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक गैसड़ी शैलेंद्र सिंह शैलू, भाजपा मीडिय प्रभारी डीपी सिंह, डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी अमित कुमार, सीडीओ कृतिका ज्योति ज्योतिसिना, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर कुमार हर्ष, सीओ ओपी सिंह सहित कई जिलोंं के पुलिस अधिकारी भाजपा नेता विद्यालय के बच्चे अभिभावक व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे