शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सत्या कप के तीसरे संस्करण का पहला उद्घाटन मैच लकी स्पोटिंग सुलतानपुर व रानीगंज के मध्य खेला गया ! जिसमें सुल्तानपुर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की ! टॉस जीतकर रानीगंज में पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन का लक्ष्य तैयार किया जिसमें रुबान ने 27 तथा विनय ने 24 रनों का योगदान किया !
सुल्तानपुर की ओर से शोएब ने चार तथा शुभेंद्र नें दो सफलता अर्जित की ! जवाब में सुल्तानपुर ने यह लक्ष्य मात्र 26.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया ! जिसमें शोएब ने 60 वीरेंद्र ने 56 रनों का योगदान दिया ! रानीगंज की ओर से वैदेही और अब्दुल्ला ने एक-एक सफलता अर्जित की ! इसके पूर्व मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया !
इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाईचारा के साथ मानसिक विकास व स्वास्थ्य के प्रति लाभदायक होता है ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाने चाहिए! उन्होंने इसके लिए आयोजन समिति की प्रशंसा की ! इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री भानु प्रसाद मौजूद रहे ! इस मौके पर क्रिकेट कोच आदित्य शुक्ला भूपेंद्र मणि तिवारी परमानंद मिश्र आयोजन सचिव दुर्गेश तिवारी अवध बिहारी पाल राघवेंद्र शुक्ला राजेंद्र श्रीवास्तव अवध बिहारी पाल रवीश मिश्रा राकेश सिंह हैदर अली सहित आदि लोग मौजूद रहे !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ