Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दबंगों ने ढहाया आशियाना, दरोगा ने भी धमकाया








धानेपुर के दत्तनगर माफी गांव का मामला

पीड़ित महिला ने डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार
ए. आर. उस्मानी/ उमापति गुप्ता
मुजेहना, गोण्डा। बैनामे की जमीन पर बनाया गया अशियाना दबंगों को रास नहीं आया, जिसे पुलिस की शह पर ढहा दिया गया। अब पीड़िता न्याय के लिए दर दर भटक रही है। 




     गोण्डा के धानेपुर थाने की पुलिस के लिए सरकार के आदेश निर्देश कोई मायने नहीं रखते। शायद यही वजह है कि पुलिस पीड़ित को न्याय मुहैया कराने के बजाय दबंगों के आगे नतमस्तक है। मामला थाना धानेपुर का है।
यहां पुलिस की सह पर दबंगों ने महिला का नवनिर्मित नींव पर रक्खा टीन शेड ढहा दिया। साथ ही अभद्रता भी की व मारपीट कर विभिन्न प्रकार की धमकी भी दिया, जिस पर पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है। 





जानकारी के अनुसार, थाना धानेपुर के मुजेहना गांव के लाली पोखरा निवासी बेवी पत्नी बुद्धलाल ने  एक प्लाट दत्तनगर माफी में बतौर बैनामा 2017 में 9 बाई 37 खरीदा था, जिस पर दीवार उठाकर टीन शेड बनाकर स्थाई रूप से मकान का निर्माण किया था। आरोप है कि विपक्षी छविलाल पुत्र रामप्रसाद, मिट्ठू लाल पुत्र रामप्रसाद, फूल चंद्र पुत्र रामचंद्र तथा रामचंद्र पुत्र राम रामप्रसाद ने टीन शेड ढहा दिया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने पर की तो हल्के के दरोगा डोरीलाल मौके पर पहुंंचे और आरोपियों को समझाने के बजाय उल्टे पीड़िता को ही धमकाया, अभद्रता की तथा धक्का देकर गड्ढे में गिरा दिया। आरोप है कि इस पर विपक्षी ने उसके कपड़े आदि भी फाड़ दिए तथा विभिन्न प्रकार की गंदी गंदी गालियां दी।






 धमकी भरे लहजे में कहा कि किसी प्रकार की कार्यवाही की तो परिणाम गम्भीर होगा। इसे हिदायत समझो। सलामती इसी में है। इतना ही नहीं, आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की भी धमकी दी।
     डीएम व एसपी के साथ ही अन्य आला अधिकारियों से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने तथ्यों को लेकर आज पुलिस महानिदेशक से अपने जान माल की गुहार लगाते हुए दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि उसे अब इलाकाई पुलिस पर भरोसा नहीं है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे