Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शुगर मिल मे ब्वायलर फटने से तीन मिल मजदूर गम्भीर







अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। धामपुर शुगर मिल रौजागांव मे ब्वायलर फटने से देर शाम तीन मिल मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए आनन फानन मे मिल प्रबन्ध समिति ने घायलो को गम्भीर अवस्था मे स्थानीय चिकित्सालयों को छोडकर प्रकरण को दबाने के चक्कर मे मिल प्रशासन ने ट्रामा सेन्टर लखनऊ मे भर्ती करा दिया |





 जहां पर एक की हालत निराशाजनक बताई जाती है जानकारी के मुताबिक कोतवाली रुदौली अन्तर्गत रौजागांव शुगर मिल मे गुरूवार की शाम लगभग सात बजे ब्वायलर का हाउस पाईप फटने से मौके पर काम कर रहे करन सिंह 35 वर्ष निवासी धामपुर, प्रदीप कुमार 28 वर्ष निवासी बैना का पुरवा मजरे रौजागांव व आशीष कुमार 40 वर्ष मटौली गम्भीर रूप से घायल हो गए मिल कर्मियों ने मामले को दबाने के चक्कर मे स्थानीय चिकित्सालयों को छोडकर घायलों को ईलाज के लिए सीधे ट्रामा सेन्टर लखनऊ मे भर्ती कराने की बात व्यापक चर्चा मे है





 वहीं मामले को लेकर मिल प्रशासन व पुलिस कुछ भी बोलने से कतरा रहे है कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ट्रामा सेन्टर मे भर्ती करन सिंह की हालत निराशाजनक है जब इस सम्बन्ध मे मिल प्रबन्धक गन्ना मनोजसिंह ने बताया कि मै गन्ना विभाग देखता हूं फिलहाल तीन मजदूरों के घायल होने की जानकारी मिली है |





क्षेत्राधिकारी रुदौली अमर सिंह से जब जानकारी करना चाहा तो फोन रिसीव नही हो सका |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे