Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अमसिन में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के तहकीकात में पहुँचे एसपी ग्रामीण









एसपी ग्रामीण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जल्द खुलासे का अल्टीमेटम दिया
अमरजीत  सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। अमसिन में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात के तहकीकात में शामिल होते हुए एसपी ग्रामीण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को जल्द खुलासे का अल्टीमेटम दिया |





 क्षेत्र में सिपाहियों को शादे ड्रेस में गस्त बढ़ाने का निर्देश देते हुए सभी संदिग्धों से बगैर किसी दबाव में आये हुए कड़ाई से पूछताछ करने का निर्देश जारी किया मालूम हो कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाईगंज से अमसिन मार्ग पर बीरशाहपुर मोड़ पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद अमसिन बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र प्रभारी त्रिलोकपुर मजरे दुर्गापुर निवासी शोभनाथ शर्मा से ढाई लाख रूपए की लूट तमंचे के बल पर हुई थी। 






पीड़ित गोशाईगंज स्थिति बैंक से पैसा निकालकर अमसिन आ रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार तीन लुटेरे अंबेडकरनगर जिले की तरफ भाग निकले थे सूचना पर हरकत में आई क्षेत्रीय पुलिस चौबीस घंटे बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी जिसे देखते हुए शुक्रवार दोपहर एसपी ग्रामीण संजय कुमार पूरे दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने पीड़ित सोभनाथ शर्मा से लुटेरों का हुलिया सहित अन्य जानकारियां हासिल की तथा वहां मौजूद थाना प्रभारी सुरेश पांडे को कड़ी फटकार लगाते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया |





 घटना से जुड़े किसी भी संदिग्ध को बगैर किसी दबाव में आये हुए तुरंत गिरफ्तारी कर पूछताछ करने का निर्देश जारी किया एसपीआरए संजय कुमार ने कहा कि हमने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया है बहुत जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे