अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से कराई जाने वाली वनरक्षक व विधानभवन रक्षक पद पर चयन के लिए रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्रों पर 12 हजार 228 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को छह सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 17 परीक्षा केंद्रों पर 12228 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 बजे और अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स की तैनाती की जाएगी।
परीक्षा के प्रश्नपत्र सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही दोनों पालियों के लिए परीक्षा के पहले पहुंचाए जाएंगे। अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मदन चंद दूबे ने बताया कि परीक्षा की तैयारियों को शुक्रवार शाम चार बजे केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों बैठक की।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ