Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सड़क किनारे खाई में डूबने से युवक की मौत







दुर्गा सिंह पटेल 

मसकनवा गोंडा : मसकनवा रेलवे स्टेशन के पीछे पायरखास प्रधानमंत्री मार्ग पर बड़ऊर ताल के पास शुक्रवार की सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव मोटरसाइकिल के साथ बरामद हुआ है।युवक की पहचान धुव्रकुमार वर्मा निवासी बक्सीपुरवा भिटौरा कोतवाली मनकापुर के रूप मे हुयी है।







चौकी प्रभारी मसकनवा जितेंद्र यादव ने बताया की मृतक युवक राजेश सिंह के  मत्सयजीवी सहकारी समिति पायरखास मे चौकीदार का कार्य करता था।बृहस्पतिवार को युवक हेचरी फार्म मत्स्यपालन मनकापुर गया था।जहां से वह खाना खाकर रात्रि 11:45 मिनट पर वहां के मैनेजर को फोन करके पायरखास जाने की बात कहकर मोटरसाइकिल से वापस लौटा।





चौकी प्रभारी ने बताया की लौटते समय मसकनवा रेलवे स्टेशन के पीछे पायरखास प्रधानमंत्री मार्ग पर दो किलोमीटर की दूरी पर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई मे गिर गया।जहां पर पानी मे डूबने से युवक की मौत हो गयी।उन्होंने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे