Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जमीनी नेता रमेश चौबे का निधन बड़ी क्षति: सिद्धार्थ







सुनील उपाध्याय 
बस्ती जिले के दुबौलिया विकास खण्ड के समाजवादी पार्टी के नैकापार सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व ग्राम प्रधान रमेश चौबे को पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को  डेईडीहा स्थित शिविर कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को रेखांकित किया। 






    उ.प्र. आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि रमेश चौबे समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर सदैव सक्रिय रहे। उनके असमय निधन से पार्टी ने एक जमीनी कार्यकर्ता खो दिया है। 





    श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में  झिन्ने लाल यादव , बलिन्दर सिंह , मो.  स्वाले , सुकुल्ले यादव , राम भेज मौर्या , अजय यादव ,राजेश पांडेय , रणविजय सिंह, राहुल , मानवेन्द्र , अभिषेक सिंह , पुनीत चौबे , जुग्गी , अंबरीश त्रिपाठी , सुधीर सिंह, गौरव सिंह आदि ने दो मिनट का मौन रखकर रमेश चौबे के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये नमन् किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे