Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक ने पात्रो को दिया प्रधानमंत्री आवास व शौचालय के लिए प्रोत्साहन राशि का चेक





रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।तरबगंज के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगहाचंदा में विधायक ने निशुल्क स्वेटर वितरण किया और मंच पर ही गांव के पात्रों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र और शौचालय का चेक भी दिया|






प्राथमिक विद्दालय में बांटे स्वेटर

स्वेटर पाकर बच्चे खूशी से झूमते नजर आये।बच्चों को स्वेटर वितरित करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायन पांडेय ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इन्हें सवारने तथा निखारने की जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधे पर होती है।




जिसको इस विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं बखूबी निभाते हैं। विधायक श्री पांडेय ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूं, जनता के लिए हमेशा समर्पित हूं।कभी भी कही भी हमारी जरूरत है तो मै तुरन्त वहाँ पहुँचकर समस्या समाधान कराने का प्रयास करूँगा।





प्रभारी नीरिक्षक तरबगंज संजय कुमार दुबे ने कहा कि सभी कर्मचारियों को ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करना चाहिए। मंच संचालक शिवपूजन शुक्ला ने खुले में शौच मुक्त अभियान पर बहुत ही सुंदर लोक गीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि "पिया शौचालय बनवाए देव, लोटा लेकर खेते न जाऊंगी" विधायक श्री पांडे ने शांति अर्चना पूनम सुमन श्यामा व रेखा को पीएम आवास का प्रमाण पत्र और पात्रों को शौचालय की प्रोत्साहन राशि भी वितरित किया।









विनय तिवारी जिला मंत्री शिक्षक संघ और बलवंत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत दामोदर शुक्ला, ग्राम प्रधान रामधन वर्मा,सचिव अमरीश प्रताप सिंह, ऋषि श्रीवास्तव, राजन तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, संदीप मिश्रा सहित शिक्षक  व अभिभावक रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे