शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के विधि विभाग के अध्यक्ष मकरंद शुक्ला एडवोकेट ने संगठन का विस्तार करते हुए अवनीश कुमार शुक्ला को विधि विभाग का महासचिव मनोनीत किया है ! इस दौरान उन्होंने आशा प्रकट किया है कि संगठन को गति देने मे अवनीश शुक्ल अपनी अहम भूमिका निभाएंगे !
विधि विभाग का महासचिव अवनीश शुक्ल के मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों ने श्री शुक्ल को माल्यार्पण कर स्वागत किया ! इस दौरान एक दूसरे का मुंह मीठा कराया ! इस मौके पर नवनियुक्त महासचिव अवनीश शुक्ल ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन के साथ निभाने का भरसक प्रयास करेंगे!
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश जूबाए पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी कपिल द्विवेदी खुबैब अहमद डॉ वीके सिंह पीसीसी सदस्य इरफान अली सहित आदि लोग मौजूद है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ