Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रूबैला जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक : राधामोहन पांडेय











विद्यानगर किसान इंटर कॉलेज मोतीगंज में छात्र छात्राओं को लगाया गया टीका
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मोतीगंज स्थित विद्या नगर किसान इंटर कॉलेज में 500 सौ से अधिक छात्र - छात्राओं को स्वास्थ्य टीम द्वारा मीजिल्स व रूबैला जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए शुरू किए गए  विशेष अभियान के तहत टीका लगाया गया। 






इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधामोहन पाण्डेय ने कहा कि घातक बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि टीकाकरण से तमाम तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है, इसलिए सभी टीका अवश्य लगवाएं।




    टीकाकरण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के छात्र व छात्राओं का टीकाकरण किया गया। सीएचसी मनकापुर के डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि यह एक घातक बीमारी है, जो खासकर बच्चों में होती है।
इसकी रोकथाम और बचाव के लिए अभियान के तहत क्षेत्र के सभी स्कूलों में सीएचसी मनकापुर की टीम टीकाकरण करेगी। उन्होंने  बताया कि 09 माह से लेकर 15 साल तक के सभी बच्चों का टीकाकरण होना है। 





स्कूल, कालेज के बाद गांव व कस्बों में भी घर घर जाकर रूबैला का टीका लागाया जायेगा। रूबेला नामक बीमारी गर्भवती महिलाओं को भी अपनी चपेट में लेती है जिसके फलस्वरूप बच्चे अनेकों बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए  बच्चों को टीका लगाया जायेगा। इस मिशन में कोई भी बच्चा छूटने नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल के होनहार देश के भविष्य हैं। इसलिए देश के भविष्य को ध्यान में रखकर बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं।






     टीम में डॉ. एस.के.राय उपचिकित्सा अधिकारी, बीपी पान्डेय, बिन्दु प्रकाश वर्मा, आलोक गुप्ता, एएनएम अंजली शुक्ला, अंजनी देवी, जनक दुलारी, शशी पान्डेय के अलावा विद्यालय प्राधानाचार्य राधामोहन पांडेय, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार पांडेय राजन, प्रियशंकर मिश्रा, घनश्याम ओझा, नीलम गुप्ता सहित अन्य शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे