Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खाद्य सुरक्षा एवम औषधि विभाग का छापा व्यापारियों में हड़कंप


रिपोर्ट:सैय्यद सनाउद्दीन इसौली बल्दीराय

इसौली।सुल्तानपुर।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का औचक निरीक्षण,दर्जनों मिठाई व किराना दुकानो के सामानों की जाँच, थमाई नोटिस।छापेमारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप,मिलावट खोरों के खिलाफ़ चलाये जा रहा है अभियान ।दीपावली पर्व को देखतें हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की बाढ़ सी आ जाती है त्योहार को देखते हुए खाद्य रसद विभाग द्वारा अभियान के तहत आज बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले बाजारों में विभाग विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गयी। फूड इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शुक्ला नें बताया कि  वलीपुर बाजार,पारा बाजार मे निरीक्षण किया गया वलीपुर बाजार  में शिवम ट्रेडर्स किराना स्टोर व संतराम हलवाई को नोटिस जारी की गयी है पारा बाजार में बालाजी भंडार व प्रिंस स्वीट इसौली रोड को सुधार नोटिस थमाकर पंद्रह दिनों के भीतर जवाब मागां गया है यदि समयानुसार संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मिलावटखोरों के खिलाफ़ आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। मौके पर आधिकारियों के पहुचते ही बाजार में  सन्नाटा सा छा गया। अधिकतर दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गये बल्दीराय, पारा बाजार,रसुलपुर व वलीपुर आदि बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे