सुनील उपाध्याय
बस्ती । 1नवम्बर को पांच सदस्सीय प्रतिनिधि मंडल से जिलाधिकारी बस्ती के वार्ता के क्रम में आज पांच सदस्सीय प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर बताया कि किस तरह लोकतंत्र में प्रधानों से अधिक जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले क्षेत्रपंचायत सदस्यों की कार्ययोजना वर्ष 2017-18,व 2018-19 की आज भी लम्बित है जिससे हम जनता की बीच उपहास के पात्र बने हैं जिसपर सफाई देते हुए डी.सी.मनरेगा ने युसी न जमा होने की बात कही जिसपर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छोटे ने कहा कि प्रभारी विक्रमजोत ने स्वंम् अपना युसी नहीं तैयार किया है
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्ययोजना नियम के अनुरूप नहीं जिसपर जिलाधिकारी बस्ती ने निर्देश दिया कि आज ही सभी विकास खण्डो को पत्र निर्गत कर 5 नवम्बर तक सभी क्षेत्रपंचायतों से कार्ययोजना मांगते हुए दस तारीख तक जमा करायें व 15 नवम्बर तक स्वीकृति प्रदान करें वरन विकास खण्ड अधिकारी मनरेगा धन दुरूपयोग के दोषी माने जायेंगें रालोद प्रदेश सचिव ने कहा कि क्षेत्र.के 25प्रतिशत क्षेत्रपंचायतों को जोडने वाली सरयु माइनर साफ कराकर उसमें पानी छोडा जाय ताकि क्षेत्रपंचायत को काम के साथ साथ किसानों को गेंहूं गन्ने की खेती हेतु पानी मिल सके जिसे जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्ययोजना में सम्मलित कर लिया जाय प्रतिनिधि मंडल में रालोद नेता व जिलाध्यक्ष क्षेत्रपंचायत के अलावां पवन सिंह,शेर मोहम्मद,अखिलेश प्रताप सिंह,दूधनाथ यादव व नीरज प्रजापति तथा रामप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे
ग्यात हो कल दिनभर चले धरने के उपरान्त कोई निराकरण न निकलने पर क्षेत्रपंचायत सदस्य आनन्द सिंह व रालोद नेता ने शाम 4.30 पर आत्मदाह की धमकी पर प्रसासन एलर्ट हुआ और जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर मौके पर एडीएम ने पहुंच कर वार्ता का समय तय कर धरना समाप्त कराया था

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ