अमरजीत सिंह
फैजाबाद। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ फैज़ाबाद पर बने रौज़ागांव ओवर वृज के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल की हुई मौत।जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम रूदौली कोतवाली क्षेत्र के रौज़ागांव ओवर वृज के पास लखनऊ की ओर से फैज़ाबाद की ओर जा रही स्विफ्ट डिज़ार्ड कार ने पैदल जा रहे युवक को जोर दार टक्कर मारदी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 100 व कोतवाली पुलिस को दी घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 व भेलसर चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे घायल गम्भीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली में भर्ती कराया जहां हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल फैज़ाबाद रेफर कर दिया।इस सम्बंध में चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 31 की रात को रौज़ागांव ओवर वृज के पास प्रदीप कुमार पुत्र स्वर्गीय हीरा लाल 35 वर्ष ग्राम बैनामा का पुरवा कोतवाली रूदौली को लखनऊ की ओर से फैज़ाबाद की ओर जा रही यूपी 32 जे डी 29 20 स्विफ्ट डिज़ार्ड कार ने की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया था जिसे सीएचसी रूदौली में भर्ती किया गया घायल की हालत गम्भीर देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल फैज़ाबाद रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान देररात्रि उसकी मौत हो गई चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ